आखिर कांग्रेस हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर कांगड़ा का प्रत्याशी राज्यसभा के लिए बनाया

 आखिर कांग्रेस हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर कांगड़ा का प्रत्याशी राज्यसभा के लिए बनाया 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए प्रदेश में सियासी राजनीतिक दलों में खलबल मच गईं l इस दाब को लोग मुख्यमंत्री की सियासी शतरंज बता रहे है l पार्टी हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यसभा के लिए कांगड़ा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारकर नई सियासी चर्चा छेड़ दी हैl कांग्रेस हाई कमान के इस निर्णय से क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक रणनीति के तौर पर यह समझा जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान की नजर अब प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा पर होगीl कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा जिला होने के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी अहम भूमिका निभाता है, ऐसे में यहां से उम्मीदवार उतारना कांग्रेस का सोचा-समझा कदम माना जा रहा है। इससे पहले विप्लव ठाकुर भी राज्यसभा के सांसद जिला कांगड़ा से रह चुकी हैं l राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों स्तर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संदेश देना चाहती है।अब देखना दिलचस्प होगा कि राज्यसभा चुनाव में यह दांव कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है और प्रदेश की सियासत में इसका क्या असर पड़ता हैl कांग्रेस हाईकमान के इस निर्णय से प्रदेश में भाजपा भी हैरान है वह इस प्राथमिक थे कि शायद पैराशूट प्रत्याशी राज्यसभा गैर हिमाचली होगा लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआl प्रदेश में भाजपा संगठन के एक वर्ग ने भी अनुराग शर्मा की टिकट पर पर भीतरी खाते खुशी जताई है l राज्यसभा का चुनाव मुख्यमंत्री के लिए अग्नि परीक्षा होगा क्योंकि उनकी पार्टी में भी टिकट के आवेदन को लेकर के एक ग्रुप में काफी हलचल होगी लेकिन हाई कमान के इस निर्णय से भीतर घात की संभावनाऐ कम होगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग