केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन का शिलान्यास

 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन का शिलान्यास 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिला चम्बा के उपमंडल चुराह में पहुंचकर इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन भंजराडू का शिलान्यास किया। इंडोर स्टेडियम के निर्माण में 7 करोड़ तथा आईटीआई भवन के निर्माण कार्य पर 9.84 करोड़ रूपए की धनराशि व्यय की जाएगी। इससे पहले भंजराडू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने चुराह पधारने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया। 

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री किरेन 

रिजिजू ने बताया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माध्यम से चम्बा के लिए एक विशेष पैकेज लेकर आई है। हालांकि ये योजनाएं अल्पसंख्यक नाम से हैं, लेकिन इनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चुराह में इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी कई खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। आईटीआई के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि चम्बा जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धन मुहैया करवा रही है, लेकिन योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन राज्य सरकार के माध्यम से होता है। कई बार तालमेल की कमी के कारण कार्यों में देरी होती है। वे चाहते हैं कि राज्य सरकार भी आगे आए और जनहित के कार्यों में सहयोग करे।

रिजिजू ने स्थानीय निवासियों और सांसद राजीव डॉ. भारद्वाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापनों पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग