तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र वंश ठाकुर ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन !

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र वंश ठाकुर ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के होनहार छात्र वंश ठाकुर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन प्राप्त किया है।

वंश ठाकुर, सुपुत्र  सुरजीत सिंह, निवासी गांव कहरियां, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरा ज्वाली क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

उन्होंने सत्र 2024–25 में अपनी बारहवीं कक्षा की शिक्षा तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा से उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद 14 सितंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। वहीं, जनवरी 2026 में आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में स्थान बनाया।

अब वंश ठाकुर राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और देश सेवा के अपने सपने को साकार करेंगे।

विद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन वरिंद्र नरियाल एवं प्रधानाचार्य राकेश राणा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वंश ठाकुर की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

वंश ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर