राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन


नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में नवस्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा आज किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अजय महाजन के स्वागत से हुई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

अपने संबोधन मुख्य अतिथि अजय महाजन ने शिक्षा में तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार ठाकुर ने राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की ओर से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी इस नई सुविधा का स्वागत किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें सभी ने डिजिटल लाइब्रेरी का सही उपयोग करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर