“जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल

 “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल

“जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे


मंडी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति—“जनता पर बोझ डालने वाली सरकार” के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का संकल्प: बिंदल

महंगाई, टैक्स और कुशासन से त्रस्त जनता—कांग्रेस सरकार का “लूट मॉडल” बेनकाब: भाजपा

मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन मंडी में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य सहित सभी विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की सेवा के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक टैक्स लगाकर आम जनता की कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दामों में वृद्धि हुई है, एचआरटीसी के किराए बढ़ाए गए हैं और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर दिया जा रहा है। स्टांप ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने डीजल पर पहले ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार लगातार राहत देने का प्रयास कर रही है।

“एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने तीखा प्रहार किया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवा, महिलाएं, कर्मचारी, किसान, बागवान और सेवानिवृत्त कर्मचारी सभी वर्ग अपने-अपने स्तर पर परेशान हैं।

“आज हर वर्ग परेशान है और हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में यह संकल्प लिया गया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा,

“यह लड़ाई भाजपा की नहीं, बल्कि जनता की है—और भाजपा जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर