नूरपुर वॉलीबॉल कार्निवल सीजन- 4 का आयोजन अप्रैल में करेगी
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस क्षेत्र की एक सामाजिक संस्था नूरपुर वॉलीबॉल कार्निवल सीजन- 4 का आयोजन अप्रैल में करेगी
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा के निदेशक अकिल बख्शी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभा द्वारा इस वर्ष “नूरपुर वॉलीबॉल कार्निवाल – सीजन 4” का आयोजन 10, 11 और 12 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए लगभग 30 लड़कों और 6 लड़कियों की टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है।निदेशक अकिल बख्शी ने बताया कि रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा पिछले 4 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में हर वर्ष दो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही हैl जिनमें एक क्रिकेट और एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट शामिल होता है। इस वर्ष प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने बताया कि लड़कों की विजेता टीम को ₹41,000 तथा उपविजेता टीम को ₹31,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं लड़कियों की विजेता टीम को ₹11,000 और उपविजेता टीम को ₹7,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर लगभग ₹2,50,000 की इनामी राशि टीमों को वितरित की जाएगीl अकिल बख्शी ने कहा कि इस प्रकार के खेल टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें