नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी।

नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी।


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी। इससे पीड़ित का करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। साजन पुत्र बुद्धि सिंह अपने परिवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनिल कपूर के मकान में किराए पर रहते हैं। साजन पहलवान है व मकानों की पेंटिंग का काम भी करता है और वीरबार सुबह वह यहां से 20 किमी दूर ख़ैरियां गांव में पेंटिंग के लिए गया हुआ था, वहीं उसकी पत्नी मकान को ताला लगाकर बच्चों के साथ तीन बोटु पीर बाबा मंदिर में भंडारा खाने गयी हुई थी। मकान मालिक अनिल कपूर ने जब मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उसने इसकी सूचना साजन को फोन पर दी। लेकिन उनके आने में देरी देखते हुए मकान का ताला तोड़ कर अंदर देखा तो आग भड़क चुकी थी और अंदर रखा फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर जूसर, दो बीएड गद्दे व अन्य सामान के साथ 75 हज़ार रुपये नगदी जलकर राख हो चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही कानूनगो बलविंदर कुमार पटवारी राम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नगरोटा सूरियां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर