पंजाब के लोकसभा कांग्रेस सांसद डा अमर सिंह ने लोकसभा में कांगड़ा रेल वैलीऔर चक्की रेल पुल की स्थिति के के संदर्भ में किया प्रश्न
पंजाब के लोकसभा कांग्रेस सांसद डा अमर सिंह ने लोकसभा में कांगड़ा रेल वैलीऔर चक्की रेल पुल की स्थिति के के संदर्भ में किया प्रश्न
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाली सीमा के वीच मे स्थित चक्की पुल एवं कांगड़ा घाटी रेल से संबंधित निरंतर प्रयासों के क्रम मे जेड आर यू सी सी नॉर्दर्न रेलवेके सदस्य दीपक भारद्वाज के प्रयासों से पंजाब लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस सांसद डॉ.अमर सिंह से इस मुद्दे को संसद में उठाने का अनुरोध किया गया था। इस मामले में दीपक भारद्वाज ने यह साझा करते हुए खुशी जुताई कि कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने इस विषय के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए जनहित में इस मामले को संसद में उठाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस मामले मे दीपक भारद्वाज ने वताया कि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र नूरपुर शहर के निवासी हैं l भारद्वाज ने बताया कि जनता की समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए उन्होंने इस मामले में पंजाब लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस सांसद डा अमर सिंह से निवेदन किया थाl पंजाब लोकसभा सांसद डॉ अमर सिंह ने रेल मंत्री से प्रश्न किया कांगड़ा घाटी की रेल लाइन और चक्की पुल की स्थिति के बारे में तथा हिमाचल प्रदेश की विश्व विख्यात शक्ति पीठ स्थलो मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जो परेशानी काफी समय से हो रही है व उसके साथ उन्होंने चक्की पुल का व्योरा भी मांगाl इस प्रश्न के जवाब में आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद डॉ अमर सिंह को यह जवाब दिया कांगड़ा रेल घाटी में बहुत चर्चित चक्की रेल पुल 28 फरवरी 2022 को भारी बरसात के कारण पानी में बह गया था जिसमे कुछ पिलर पानी में टूट गए थे डलहौजी रोड और नूरपुर रोड स्टेशनों के बीच स्थित चक्की पुल के 32 पीलर बनकर तैयार हो गए हैंl एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस समय कांगड़ा रेल वैली में तीन पैसेंजर ट्रेन बैजनाथ सेअपनी सेवाएं दे रही हैं जिसमें दो पैसेंजर ट्रेन बैजनाथ से पपरोला तक है और एक पैसेंजर ट्रेन बैजनाथ से जोगिंदर नगर है l रेल मंत्रालय के पास यह मामला विचार दिन है और अति शीघ्र इस कार्य को धरातल पर अंजाम दिया जाएगा
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें