पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।

पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। 


आज भाजपा संगठनात्मक जिला कार्यालय, पालमपुर में डॉ. सुमन सच्चर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भाजपा की नीतियों, विचारधारा एवं विकास की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। 


भाजपा नेता कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार की नीतियां आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। 


कपूर ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और पूरी दुनिया भारत की शक्ति को स्वीकार कर रही है।


कपूर ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी, किसान, बागवान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग भली-भांति जानता है कि भाजपा ने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का निरसन तथा समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए जा रहे कदम राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।


इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सतीश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला पालमपुर का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सराहनीय कार्य कर रहा है और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है।


प्रदेश सह-संयोजक श्री अजय शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


 संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रुकवाल ने पार्टी के प्रचार-प्रसार और विस्तार पर प्रकाश डालते हुए भाजपा को देश और समाज के हित में कार्य करने वाली पार्टी बताया।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुमन सच्चर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा जिला में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से देश को सशक्त बनाने हेतु भाजपा का सहयोग करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में जिला सह-संयोजक डॉ. सुरेश शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शहरी गोपेश भृगु, महामंत्री हरीश वालिया, पालमपुर शहरी मंडल प्रकोष्ठ संयोजक विजय शर्मा सहित जिला प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं मंडलों के संयोजक व सह-संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग