ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत
ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत
मंडी : अजय सूर्या /
ज़िले की ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत, महिलाओं व युवाओं के लिए किए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट में जय लखदाता पीर कमेटी हरि बैहना ने
प्राचीनकाल के ऐतिहासिक मेले को पुनः जीवित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस मेले की शुरुआत पिछले वर्ष मार्च 2025 में की गई थी, जो एक बहुत ही सराहनीय और सफल पहल साबित हुई।
पहले यह मेला केवल 4 दिनों का होता था, लेकिन लोगों के बढ़ते उत्साह और सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष मेले का आयोजन सात दिनों के लिए किया गया।इस दौरान विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम
महिलाओं के खेल जैसे टग ऑफ वॉर, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर्स शामिल थी।इन खेलों में लगभग 450 महिलाओं ने भाग लिया जिनमें मंडी और हमीरपुर जिलों की महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। मेले के दौरान जिलास्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई ।इसके उपरांत पारंपरिक छिंज (कुश्ती) का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।कमेटी प्रधान विरेंद्र कुमार ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा है और इस मेले को जीवित रखने के लिए कमेटी मेले का स्वरूप बढ़ाएंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें