जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ किया मौके पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

 जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ किया मौके पर एक व्यक्ति गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ मोके पर गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर में एक प्रेस विज्ञाप्ति में देते हुए बताया कि जिला पुलिस की सीआईए टीम (नूरपुर) गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राज कुमार उर्फ राजू (उम्र 46 वर्ष) निवासी गाँव छन्नी, तहसील इंदौरा के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 9.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। वर्मा ने आम जनता से अपीलकी है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग