पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई प्रदेश समिति—संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. राजीव बिंदल

 पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई प्रदेश समिति—संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. राजीव बिंदल

अनुभवी नेताओं को दी जिम्मेदारी, गांव-गांव तक भाजपा की मजबूती और जनसंपर्क पर रहेगा फोकस


शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायतीराज एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को समिति में शामिल किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि समिति में विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल और बिहारी लाल शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जो अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर चुनावी तैयारियों को नई दिशा देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह समिति पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में जनसमर्थन को और अधिक मजबूत करेगी।

अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के विश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर