गदवाहन में हनुमान जयंती पर भव्य ऊकडू (योग) खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गदवाहन में हनुमान जयंती पर भव्य ऊकडू (योग) खेल प्रतियोगिता का आयोजन
रिवालसर : अजय सूर्या /
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गांव गदवाहन में ओम शक्ति मां समिति द्वारा एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को स्थानीय स्तर पर ऊकडू खेल प्रतियोगिता तथा योग प्रतियोगिता के नाम से जाना जाता है।
प्रतियोगिता में गदवाहन सहित आसपास के कई गांवों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 20 प्रतिभागियों ने इस कड़ी चुनौती में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता लगभग 6 घंटे तक चली। लंबे समय तक कोई स्पष्ट विजेता न निकलने के कारण आयोजकों ने 5 प्रतिभागियों को संयुक्त विजेता घोषित किया।
विजेताओं को ओम शक्ति मां समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेवानिवृत्त कैप्टन पदम नाथ शर्मा जी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता की मुख्य ट्रॉफी कुमारी चंद्रेश शर्मा को प्रदान की गई, जो सभी प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र की लड़की थीं। उनकी उपलब्धि ने सभी को प्रेरित किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे गांव के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और एकता का विकास हो सके।
इस आयोजन से गांव में हनुमान जयंती का उत्सव और भी भव्य एवं सार्थक बन गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें