जिला परिषद चुनाव: कोट वार्ड से हरीश वर्मा मैदान में, नशे के खिलाफ अभियान रहेगा प्राथमिकता
जिला परिषद चुनाव: कोट वार्ड से हरीश वर्मा मैदान में, नशे के खिलाफ अभियान रहेगा प्राथमिकता
सरकाघाट : अजय सूर्या /
उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के कोट वार्ड से हरीश वर्मा ने जिला परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए चुनावी मैदान में उतरने की बात कही।
हरीश वर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टे (ड्रग्स) के खिलाफ सख्त मुहिम चलाना होगी। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, इसलिए इसे जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान और ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने संकल्प लिया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा।
हरीश वर्मा ने क्षेत्रवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे कोट वार्ड के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें