नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई 11.87 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई 11.87 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि आज सीआईए की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर गांव समल में दुर्गा माता मंदिर के पास मौजूद है।पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारवाल फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास मौके पर छापेमारी की।मौके पर पुलिस ने काले रंग की एक्टिवा HP-97-A-4222 की तलाशी ली, जिससे 11.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।
आरोपी की पहचान नरेश कुमार (37 वर्ष) निवासी: गांव नागड़वाँ तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश l आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एन डी एन्ड पी एस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसके तार किन अन्य तस्करों से जुड़े हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें