भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा पार्टी कार्यालय में आज एकजुट होकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया l इस कार्यक्रम में में नूरपुर के लोकप्रिय विधायक रणबीर सिंह निक्का व जिला भाजपा संगठन नूरपुर के जिला अध्यक्ष राजेश काका व विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लियाl इस दौरान भाजपा संगठन नूरपुर जिला के अध्यक्ष राजेश काका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हम सब मिलकर नूरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के महान विचारों, लोकतांत्रिक आदर्शों और सनातन मूल्यों से प्रेरित एक सशक्त विचारधारा है।हर कार्यकर्ता की निष्ठा, समर्पण और निरंतर प्रयासों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को नई गति दी है।आप सभी का अथक परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है। जनसेवा के प्रति आपकी यह प्रतिबद्धता देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है।नेशन फर्स्ट का मूल मंत्र हम सभी को सदैव प्रेरित करता है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और एक सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की एक राजनीतिक पार्टियों में एक हैl इसके पास सबसे अधिक कार्यकर्ता जानधार से जुड़े हुए है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम जैसे यशस्वी कर्मठ भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओ हो जाता है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें