धूमधाम से मनाया गया जगदेव ठाकुर का 57वां जन्मदिन, सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं !
धूमधाम से मनाया गया जगदेव ठाकुर का 57वां जन्मदिन, सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं !
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सदस्य जगदेव ठाकुर ने आज अपना 57वां जन्मदिन कृष्णा पैलेस वटाहड़ी में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने अपने कर्मठ कार्यकर्ता जगदेव ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एकजुट होकर कार्य करने के टिप्स भी दिए।
इस शुभ अवसर पर लगभग 300 लोगों ने उपस्थित होकर जगदेव ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान की सराहना की।
इस मौके पर ग्राम पंचायत जखाड़ा के पूर्व प्रधान सतविंदर सिंह, पंचायत कुट-बासी के पूर्व प्रधान मेजर हरिंद्र पाल सिंह, पंचायत भाटियां की पूर्व प्रधान नीलम कुमारी, शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर प्रशोतम चंद राणा, कैप्टन प्रेम चौहान, उत्तम शर्मा, शाम चौधरी, गोविंद मन्हास, श्यामा देवी, तमन्ना देवी, महिंद्र शर्मा, बंसी लाल धीमान, मदन गुलेरिया, कैप्टन देविंद्र सिंह, संजय कुमार, विधि चंद, कैप्टन शंकर सिंह, रोशन लाल शर्मा, कैप्टन चैन सिंह व रणजीत सिंह कांनगो सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें