महंत राम की टिप्पणियों पर भड़की भाजपा, प्रेस वार्ता कर जताई कड़ी आपत्ति

 महंत राम की टिप्पणियों पर भड़की भाजपा, प्रेस वार्ता कर जताई कड़ी आपत्ति


रिवालसर/बल्ह : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी बल्ह (रिवालसर) मंडल एवं नेरचौक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा बल्ह मंडल (रिवालसर) के उपाध्यक्ष श्री दामोदर ठाकुर तथा नेरचौक मंडल के उपाध्यक्ष श्री कर्म सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान हाल ही में बल्ह विश्वकर्मा सभा के प्रधान महंत राम द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने महंत राम के बयान की घोर निंदा करते हुए इसे अनुचित और भ्रामक बताया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी एक अनुशासित संगठन है , जहां बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी नेताओं का समान सम्मान किया जाता है। उन्होंने महंत राम को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी से बचें और अपनी सीमाओं में रहें।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि महंत राम द्वारा बल्ह विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर असंतोष जताना तथ्यहीन है। नेताओं के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है, जिस पर लगभग सात अरब रुपये की राशि खर्च की गई है।

भाजपा नेताओं ने महंत राम पर आरोप लगाया कि वे तथ्यों से अनभिज्ञ हैं और उनकी भाषा से ऐसा प्रतीत होता है मानो वे कांग्रेस के एजेंडे पर काम कर रहे हों। साथ ही यह भी कहा गया कि महंत राम को विश्वकर्मा सभा का प्रधान बनने में विधायक इंद्र सिंह गांधी का सहयोग रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर महंत राम द्वारा की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण पार्टी के उच्च नेतृत्व का विशेषाधिकार है, न कि किसी व्यक्ति विशेष की सिफारिश पर आधारित।

विधानसभा में विधायक द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उठे विवाद पर भाजपा नेताओं ने कहा कि महंत राम ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। “32 दांत” और “40 गोलियों” संबंधी टिप्पणी को एक सामान्य कहावत और हास्यपूर्ण संदर्भ बताया गया।

अंत में भाजपा पदाधिकारियों ने महंत राम को चेतावनी दी कि वे अपनी भाषा और आचरण में संयम बरतें, अन्यथा पार्टी और क्षेत्र की जनता उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर