कांगड़ा में चिट्टे के साथ शाहपुर का युवक गिरफ्तार
कांगड़ा में चिट्टे के साथ शाहपुर का युवक गिरफ्तार
कांगड़ा जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हनुमानघाट कांगड़ा बाईपास पर एक युवक को चिट्टे (हैरोइन) के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान गौरव चौधरी, निवासी गंधरप (शाहपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें