रिवालसर में अभिभावक जागरूकता सम्मेलन आयोजित, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर हुआ मंथन

 रिवालसर में अभिभावक जागरूकता सम्मेलन आयोजित, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर हुआ मंथन


रिवालसर : अजय सूर्या /

त्रिशंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर में “मां मातृभाषा एवं मातृभूमि का कोई विकल्प नहीं है” विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों के समग्र विकास, उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने हेतु एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन बीडी शर्मा ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर तिलक राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में बच्चों की शिक्षा, संस्कार, अनुशासन तथा उनके मानसिक और शारीरिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यातिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विचारों का आदान-प्रदान और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि विद्यालय और अभिभावक मिलकर ही बच्चों के भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा नीलम परमार, प्रिंसिपल किशन चंद, अभिभावकगण एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर