पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चम्बा की मासिक बैठक प्रधान लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चम्बा की मासिक बैठक प्रधान लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

बैठक में भारी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। ​बैठक के दौरान जिला महासचिव सुरिंदर कुमार गुप्ता ने सदस्यों को 30 मार्च 2026 को शिमला में विधानसभा के सामने हुए विशाल धरना-प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुक्खू सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों और वित्तीय लाभों के भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ पेंशनरों ने जोरदार हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान आक्रोश इतना अधिक था कि विधायकों की गाड़ियां तक रोकी गईं, जिसके कारण उन्हें पैदल ही विधानसभा जाना पड़ा। ​महासचिव ने बताया कि प्रदर्शन के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री के साथ 14-सूत्रीय मांगों पर सार्थक चर्चा हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कई मुख्य आश्वासन दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि पेंशनरों की बकाया राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा अप्रैल माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान भी इसी अप्रैल माह तक सुनिश्चित किया जाएगा। जल्द ही मुख्य सचिव, वित्त सचिव और सभी विभागों के सचिवों के साथ पेंशनरों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि एक माह के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों की समीक्षा की जाएगी। यदि तय समय सीमा के भीतर इन मांगों पर अमल नहीं होता है, तो पेंशनर आगामी तीखी रणनीति बनाने के लिए मजबूर होगा। ​बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मी चंद, सुरिंदर कुमार, तजिंदर सिंह पठानिया, राजिंदर सिंह, खुशहाल चंद बख्शी, शक्ति प्रसाद, भीम सेन शर्मा, हेम राज, भगत सिंह, दर्शन सिंह, प्रेम राज शर्मा और पी.एल. ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर