टैक्सी किराये पर लेने के लिए 25 अप्रैल तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित
टैक्सी किराये पर लेने के लिए 25 अप्रैल तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टैक्सी किराये पर उपलब्ध करवाने हेतु प्रशासन द्वारा सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 अप्रैल, 2026 से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर 1 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2026 तक दोपहर 12 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय से 250 रुपये का भुगतान कर निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्राप्त सीलबंद निविदाएं 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 1 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसके पश्चात उसी दिन दोपहर 3:30 बजे निविदाओं को निर्धारित कमेटी तथा उपस्थित बोलीदाताओं के समक्ष खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय के दौरान एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें