गदवाहण–डोह सड़क बदहाल: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीडब्ल्यूडी को आंदोलन की चेतावनी

 गदवाहण–डोह सड़क बदहाल: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीडब्ल्यूडी को आंदोलन की चेतावनी


रिवालसर : अजय सूर्या /

गांव गदवाहण और डोह के ग्रामीणों ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता से मुलाकात कर कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और वर्ष 2023 के बाद से इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलते रहे। विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि न तो गैस सप्लाई की गाड़ियां गांव तक पहुंच पा रही हैं और न ही आपात स्थिति में एम्बुलेंस की सुविधा मिल पा रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रिवालसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

साथ ही ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हस्तक्षेप कर अधिकारियों को जल्द निर्देश देने की अपील की है।

इस संबंध में सहायक अभियंता युगल किशोर ने बताया कि विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और कल से ही मशीनरी तैनात कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों सड़कों को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन