जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी

 जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी


 नूरपुर : विनय महाजन /

                                  जिला पुलिस नूरपुर के तहत रैहन क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की चर्चाऐ क्षेत्र में चर्चित हैं l सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गत दिन 23 मार्च 2026 को दोपहर के करीब 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि आदित्य पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी गांव चकवारी अपने नंदशाल गांव नेरना में बेसुधअवस्था में पड़ा हुआ है l सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतक के सबको अपनी कस्टडी में लिया l पुलिस द्वारा मृतक की नानी स्वर्णा देवी सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों के अनुसार मृतक आदित्य 10वीं कक्षा का छात्र था।प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। **इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा नूरपुर का कहना है कि पुलिस द्वारा यह मामला धारा 194 बी एन एस एस मैं दर्ज करने के बाद के अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच थाना प्रभारी सुनील कुमार रैहन अपनी टीम के साथ कर रहे हैंl वर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नूरपुर में करवाया गया जिसके बाद शव परिजनों को संस्कार हेतु सौंप दिया गया।वर्मा ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अगली कार्यवाही करेगी की मृत्यु का कारण क्या है?

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त