मंडी में 75 सैनिकों का भव्य सम्मान, एकल अभियान ने किया आयोजन

 मंडी में 75 सैनिकों का भव्य सम्मान, एकल अभियान ने किया आयोजन


मंडी : अजय सूर्या /

संभाग दक्षिण हिमाचल, भाग मंडी के अंतर्गत अंचल मंडी में गतिविधि विभाग द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम आज विश्वकर्मा मंदिर मंडी में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एकल अभियान के तत्वावधान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हेत राम ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 75 सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संभाग प्रमुख अजय गाजटा ने अपने विचार रखे। उनके साथ संभाग गतिविधि प्रमुख महेंद्र शर्मा, संभाग महिला प्रमुख ममता शर्मा, भाग अभियान प्रमुख शेर सिंह, विभाग संगठन मंत्री, भाग गतिविधि प्रमुख मनोहर लाल तथा प्रांत प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच हिमाचल प्रदेश अनुपमा सिंह भी मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में भाग प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक बेगमा नेगी, संभाग महिला समिति सह-प्रभारी लता, भाग अध्यक्ष पवन शर्मा, युवा प्रभारी छविंद्र, आंचल अध्यक्ष रूप लाल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल, सचिव बालक राम और संच समिति अध्यक्ष नंद लाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंचल मंडी से अंचल अभियान प्रमुख राम लाल, गतिविधि प्रमुख रक्षा, कार्यालय प्रमुख हीरा लाल, प्रशिक्षण प्रमुख मनीषा तथा संच प्रशिक्षकों में बंदना, रजनी, मीरा, तिलका, अनिता, पुष्पा, पबना और नरेशा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। व्यास कथाकार बिंद्रा और कुमारी चंपा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में शहीद परिवारों का भी विशेष सम्मान किया गया, जिसमें इंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया ने एकल अभियान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तर पर इस तरह का भव्य सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित होना सभी सैनिकों के लिए गर्व और खुशी की बात है।

अंत में सभी सैनिकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एकल अभियान तथा आयोजन समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त