राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

 राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

28 विद्यार्थियों ने जिला मंडी का किया प्रतिनिधित्व, जूनियर और सीनियर वर्ग में भी हासिल किए द्वितीय स्थान


रिवालसर : अजय सूर्या /

 पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित जिला मंडी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

तीन आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में रिवालसर स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। सब-जूनियर वर्ग में छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय ने दोहरी उपलब्धि अपने नाम की। वहीं, जूनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भी दोनों वर्गों की टीमों ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी 28 प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन