पर्यावरण के मुद्दे उठाने पर पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा को मिली धमकी, वीडियो बयान जारी कर सुनाई आपबीती
पर्यावरण के मुद्दे उठाने पर पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा को मिली धमकी, वीडियो बयान जारी कर सुनाई आपबीती
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय दिलाने की लगाई गुहार
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल फतेहपुर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने वाले पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा को कथित तौर पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिलखी राम शर्मा ने वीडियो बयान जारी कर अपनी आपबीती साझा की है।
मिलखी राम शर्मा के अनुसार, पर्यावरण से जुड़े मामलों को सामने लाने और गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के चलते उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
वहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है। वीडियो बयान के माध्यम से उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखी है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को उठाने वाले व्यक्ति को कथित धमकी मिलने के मामले ने क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें