जिस आका के इशारे पर 2017 का वीडियो वायरल किया जा रहा है, उचित समय पर उसके कारनामों को तथ्यों और सबूतों के साथ करूंगा बेनकाब : प्रवीन कुमार

 जिस आका के इशारे पर 2017 का वीडियो वायरल किया जा रहा है, उचित समय पर उसके कारनामों को तथ्यों और सबूतों के साथ करूंगा बेनकाब : प्रवीन कुमार


बोले- पुराने वीडियो वायरल कर न मेरी आवाज दबाई जा सकती है और न राजनीतिक छवि खराब की जा सकती है, राजनीतिक मैदान छोड़कर बैठने वाला नहीं हूं

पालमपुर। पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने वर्ष 2017 के अपने पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक छवि धूमिल करने की सोची-समझी कोशिश करार देते हुए सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर यह पूरा अभियान चलाया जा रहा है।

प्रवीन कुमार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से उनका करीब दस वर्ष पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इसे लेकर देश-प्रदेश और विदेशों में रह रहे अनेक शुभचिंतकों के लगातार फोन आ रहे हैं। विशेषकर युवा साथी इस घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अनेक शुभचिंतकों और राजनीतिक समझ रखने वाले लोगों के आग्रह पर अपनी बात रखना जरूरी समझा। अन्याय करने वाला जितना दोषी होता है, कई बार अन्याय सहकर चुप रहने वाला भी उतना ही जिम्मेदार माना जाता है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनाए जा रहे हथकंडे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस व्यक्ति के इशारे पर यह सब करवाया जा रहा है, उसके कार्यकाल और उससे जुड़े घटनाक्रमों को उचित समय आने पर तथ्यों और उपलब्ध सबूतों के साथ सार्वजनिक किया जाएगा। किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि पुराने वीडियो वायरल करके उनकी आवाज दबाई जा सकती है।

गुरु के चरणों में झुकना कमजोरी नहीं, मेरे लिए सौभाग्य की बात

वर्ष 2017 के वीडियो को लेकर प्रवीन कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार के चरणों में बैठकर मार्गदर्शन प्राप्त करने के दृश्यों को काट-छांटकर जिस तरह उनकी कमजोरी के रूप में पेश किया जा रहा है, वह ऐसा करने वालों की छोटी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक गुरु शांता कुमार के चरणों में बैठना और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। वह आज भी अपने गुरु के प्रति सम्मान रखते हैं और भविष्य में भी उनके चरणों में नतमस्तक रहेंगे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी रूपी अपनी मां के समक्ष अपनी बात रखने और न्याय की गुहार लगाने से भी कभी पीछे नहीं हटेंगे।

अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, राजनीतिक मैदान छोड़कर नहीं बैठूंगा

प्रवीन कुमार ने दोटूक कहा कि राजनीति करनी है तो डटकर और डंके की चोट पर करनी है। उन्होंने कहा, "अभी मैं बूढ़ा थोड़ी हुआ हूं कि मैदान छोड़कर बैठ जाऊंगा। मेरा राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा का संकल्प पहले भी जारी था, आज भी जारी है और आगे भी जारी रहेगा।"

उन्होंने अपनी राजनीतिक कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि न भ्रष्टाचार, न बेईमानी और न ही इंडस्ट्री, फैक्ट्री या होटल के कारोबार की राजनीति करना उनका उद्देश्य रहा है। वह कल भी जनता के बीच थे, आज भी जनता के बीच हैं और भविष्य में भी जनता के बीच रहेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि पालमपुर की जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे किसी भी अभियान से उनका हौसला टूटने वाला नहीं है और न ही जनसेवा के प्रति उनका संकल्प कमजोर होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

डॉ. शिव कुमार मेमोरियल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन