दिल्ली में भी क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे चमन राही, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाकात

 दिल्ली में भी क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे चमन राही, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाकात


मैरामसीत स्कूल में मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू करने की उठाई मांग, मंडी के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के योगदान को किया याद

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल, कहा- अपने क्षेत्र के लिए अपेक्षित कार्य नहीं कर पाए

मंडी : अजय सूर्या /

 दिल्ली में आयोजित रैली में भाग लेने पहुंचे अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने रैली संपन्न होने के बाद भी अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने का सिलसिला जारी रखा। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। इस दौरान पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे।

चमन राही ने शिक्षा मंत्री के समक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरामसीत में मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू करने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भवन, प्रयोगशाला और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां नॉन मेडिकल की कक्षाएं तो चल रही हैं, लेकिन मेडिकल संकाय शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मैरामसीत नाचन, सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है। ऐसे में यहां मेडिकल की कक्षाएं शुरू होने से तीनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

राही ने कहा कि रैली के बाद भी उन्होंने विश्राम करने के बजाय हिमाचल के विभिन्न मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात कर जनहित के मुद्दे उठाने को प्राथमिकता दी।

इस दौरान उन्होंने मंडी के विकास को लेकर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर रामलाल दूसरे जिले से संबंध रखने के बावजूद अपने कार्यकाल में मंडी को जोनल अस्पताल सहित अनेक शिक्षण संस्थान और महत्वपूर्ण संस्थान देकर गए। वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपने गृह क्षेत्र के लिए भी अपेक्षित कार्य नहीं कर पाए। राही ने कहा कि क्षेत्र के विकास और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को वह आगे भी सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल