संदेश

मध्यप्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैजनाथ सहित भारत के 3 स्थानों पर नहीं होता रावण दहन

चित्र
बैजनाथ सहित भारत के 3 स्थानों पर नहीं होता रावण दहन बिसरख: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित बिसरख नाम का गांव है। इस गांव के लोग रावण को अपना वंशज मानते हैं। लोक कथाओं की मानें तो यह वही जगह है, जहां पर रावण का जन्म हुआ था। इस गांव के लोग दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाते हैं बल्कि रावण की पूजा किया करते हैं। बैजनाथ: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ में भी दशहरे के दिन रावण का पुतला नहीं जलाया जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि इसी जगह पर रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। इसी कारण इस जगह में बसे लोगों में रावण के प्रति श्रद्धा भाव देखने को मिलता है और वह दहन को अशुभ भी मानते हैं। मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कुछ गांव में दशहरा नहीं मनाया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जगह रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका माना जाता है। ऐसे में रावण को इस जगह के लोग दामाद के तौर पर मानते हैं और उसके पुतले को नहीं जलाते हैं बल्कि शोक मनाते हैं। काकिनाडा: आंध्र प्रदेश के काकिनाडा शहर के कुछ हिस्सों में भी दशहरे पर रावण का पुतला नह...

सुकमा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

चित्र
सुकमा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या सुकमा (छत्तीसगढ़)– छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक शशि भूषण कुमार सुकमा जिले में ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया यह मामला मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शोक संतप...

गुना में जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा खौफनाक मर्डर,बहन के बर्थडे केक काटने वाले चाकू से युवक की हत्या, 7 आरोपी दबोचे गए

चित्र
गुना में जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा खौफनाक मर्डर,बहन के बर्थडे केक काटने वाले चाकू से युवक की हत्या, 7 आरोपी दबोचे गए  गुना (मध्य प्रदेश) गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 21 अगस्त को नानाखेड़ी मंडी परिसर में अनिल करोसिया नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस चाकू से आरोपी ने अपनी बहन का जन्मदिन का केक काटा था, उसी से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए 8 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। शनिवार को गुना एसपी अंकित सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुरानी रंजिश बनी वजह जांच में सामने आया कि मृतक अनिल करोसिया और मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ टिंगा के बीच पहले से ही तनातनी थी। बताया जा रहा है कि अनिल ने आरोपी की बहन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे नाराज़ होकर अभिषेक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पहले बहन का बर्थडे, फिर खून योजना के तहत आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से एक धारदार चाकू मंगवाया। 20 अगस्त...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अभिशाप: ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल

चित्र
इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अभिशाप: ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल  भिंड/ग्वालियर :  सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का इतना खौफनाक अंजाम होगा, यह भिंड जिले की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सपने में भी नहीं सोचा था। इंस्टाग्राम पर बने एक रिश्ते ने न सिर्फ उसकी जिंदगी को झकझोर दिया बल्कि उसके सम्मान और आत्मसम्मान पर भी गहरी चोट पहुंचाई। आरोपी पहले प्यार का झांसा देते रहे, फिर कारोबार बढ़ाने का लालच दिखाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं, आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला भिंड जिले की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर चलाती है। करीब पांच महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर पहचान भिंड मेहगांव निवासी राज जाटव से हुई। धीरे-धीरे बातचीत गहरी होती गई और महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी राज को दे दिया। मुलाकातें बढ़ाने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही किराए पर कमरा ले लिया, जहां दोनों अक्सर मिलते थे। कारो...

बड़वानी: पुल पर तीन महीने के मासूम को छोड़ दंपति ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

चित्र
  बड़वानी: पुल पर तीन महीने के मासूम को छोड़ दंपति ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी बड़वानी (मध्यप्रदेश) जिले के छोटी कसरावद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात करीब 8 बजे एक दंपति ने नर्मदा नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हैरानी की बात यह रही कि कूदने से पहले उन्होंने करीब तीन महीने के मासूम बच्चे को पुल पर ही छोड़ दिया। घटना का क्रम प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण बघेल के अनुसार, दंपति पैदल पुल पर आया। पहले उन्होंने बच्चे को पुल पर किनारे रखा और कुछ ही पलों में दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। मासूम जोर-जोर से रोने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गले में दुपट्टा डाले हुए एक होटल से पानी की बोतल खरीद रहा है, जबकि महिला और बच्चा होटल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। बच्चे की हालत सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और समाजसेवी अजीत जैन मौके पर पहुंचे। जैन ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे दूध पिलाया गया। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. उमेश के अनुसार, बच्चे का वजन लगभग 3 किलो ...

झाबुआ सड़क हादसा: कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं अफसर

चित्र
झाबुआ सड़क हादसा: कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं अफसर  झाबुआ (मध्यप्रदेश) आज सुबह झाबुआ में एक भीषण सड़क हादसे में जिले की कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे कलेक्टर मैडम अपने सरकारी बंगले से ऑफिस के लिए रवाना हुई थीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कलेक्टर की गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर के बाद वाहन एक पोल से जा टकराया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कलेक्टर नेहा मीना, उनके सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया गया। चालक को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। प्रशासनिक अमले में हड़कंप इस दुर्घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हालांकि कलेक्टर ...

मां ने ढाई माह के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा

चित्र
  मां ने ढाई माह के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा  लगभग दो साल तक झूठ बोलकर सबको गुमराह करती रही।6 जनवरी 2023 को हुई थी। आरोपी मां प्रिया गुप्ता ने अपने ढाई माह के बेटे, लक्ष्य उर्फ धैर्य गुप्ता का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस क्रूर वारदात के बाद प्रिया सभी को बताती रही कि उसके बेटे की मौत बीमारी के कारण हुई है।यह मामला रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है यहां  बच्चे के पिता प्रकाश गुप्ता को अपनी पत्नी पर बेटे की हत्या का शक था। वह लगातार थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काटते रहे ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रकाश गुप्ता को अपनी पत्नी के साथ हुई बातचीत की एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें प्रिया ने खुद इस हत्या की जानकारी दी थी। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग ही इस मामले में सबसे बड़ा सबूत बनी। पुलिस ने प्रकाश गुप्ता के मोबाइल में सेव इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच एफएसएल भोपाल से करवाई। ऑडियो क्लिप रिकॉर्डिंग, बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने गहराई से छानबीन की, जिससे इस हत्याकांड का पूरा सच सामने आ गया।पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करन...

बीजेपी द्वारा घोषित किए गए नौ राज्यों के अध्यक्षों की सूची

चित्र
बीजेपी द्वारा घोषित किए गए नौ राज्यों के अध्यक्षों की सूची   1. रवींद्र चव्हाण – महाराष्ट्र.  2. वी पी रामलिंगम – पुदुचेरी.  3. एन रामचंद्र राव – तेलंगाना.  4. के बेचुआ – मिजोरम.  5. PVN माधव गरु – आंध्र प्रदेश.  6. अनिल तिवारी – अंडमान निकोबार.  7. महेंद्र भट्ट – उत्तराखंड.   8. हेमंत खंडेलवाल – मध्य प्रदेश.   9. राजीव बिंदल – हिमाचल प्रदेश

संपत्ति के लालच में की हत्या,मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर रचाई शादी, पुलिस ने किया खुलासा

चित्र
संपत्ति के लालच में की हत्या,मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर रचाई शादी, पुलिस ने किया खुलासा  पुलिस का दावा है कि मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर पहले इंद्र से शादी रचाई और फिर संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी। मध्यप्रदेश: यह हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जनपद के बढ़वार निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी का है जिसे अनिरुद्धाचार्य के दरबार में प्रश्न पूछना पड़ गया महंगा,जान से ही हाथ गवांना पड़ा हुआ यूं कि 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी ने अनिरुद्धाचार्य के दरबार में अपनी शादी न होने को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने बताया कि आचार्य की पढ़ाई करके संस्कृत विद्यालय में शिक्षण कार्य करते है। इंद्र कुमार तिवारी के पास 18 एकड़ जमीन भी है लेकिन शादी नहीं हो रही है। उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी बीच गोरखपुर की रहने वाली मुस्लिम युवती साहिब बानो ने भी इस वीडियो को देखा। इसके बाद युवती ने साजिश रचकर इंद्र से संपर्क किया। मुस्लित युवती ने खुशी तिवारी बनकर इंद्र कुमार तिवारी से संपर्क किया। युवती ने खुद भी अविवाहित होने की बात कर उनके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। ...

72 घंटे के अधिक समय से लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, सेना व पुलिस जुटी तलाश में

चित्र
72 घंटे के अधिक समय से लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, सेना व पुलिस जुटी तलाश में  मध्यप्रदेश : सागर के एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने कैंट थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और कर्नल के परिचितों से बातचीत कर उनसे जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं.मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लेफ्टिनेंट कर्नल (लेफ्टिनेंट कॉलोनल) के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम को 2 जून की सुबह पीटी परेड के समय देखा गया था. उसके उपरांत अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया। सूत्रों की मानें तो लेफ्टिनेंट कर्नल पिछले कुछ दिनों से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जिससे उनके मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है. सबसे हैरानी की बात यह है कि शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी कर्नल के किसी भी स्थान पर जाने का कोई सुराग नहीं मिला है. बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और कर्नल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे ह...

सुहागरात से पहले पत्नी के लिए तोहफा लेने युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

चित्र
सुहागरात से पहले पत्नी के लिए तोहफा लेने युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत जिस मोटरसाइकिल को दूल्हे ने तोहफे के रूप में शादी में पाया था, वही उसके जीवन का अंतिम सफर बन गई। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन कैसे पल भर में जिंदगियों को तबाह कर देते हैं।   आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्राम झिरीया निवासी 22 वर्षीय दीपेंद्र साकेत की शादी 20 अप्रैल को सीधी जिले के मगरोहर गांव में हुई थी। अगले दिन यानी 21 अप्रैल की दोपहर विदाई के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहित पत्नी के लिए एक खास तोहफा लेने बाइक से ब्यौहारी गया था। लौटते समय जब वह गांव से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम सराई सांधा के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दीपेंद्र साकेत और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिस समय दीपेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची, तब उसकी पत्नी शादी के जोड़े में सज-संवरकर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी। ज...

साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी.

चित्र
साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी. अज्ञात शव झाड़ियों में दिखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, पुलिस मौके पहुची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  यह मामला एमपी के शहडोल जिले से निकल कर सामने आया है। जहां साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पनिका की साली को युवराज साहू नाम का युवक तंग करता था. इतना ही नहीं वह राकेश पनिका की साली के साथ लगातार शादी का दवाब भी बना रहा था. इसे लेकर राकेश ने विरोध जताया. जिसके बाद राकेश युवराज के बीच इसे लेकर विवाद भी हुआ. विवाद के बाद युवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. एकदिन जैसे ही आरोपी को मौका मिला, उसने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया. दो दिनों तक राकेश का कुछ भी पता नहीं चला. इस बीच पुलिस को अज्ञात शव पाए जाने की सूचना मिली. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मर्डर ...

कोलकाता की आंच ठंडी ना हुई और MP में एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

चित्र
कोलकाता की आंच ठंडी ना हुई और MP में एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, जबरदस्ती पिलाई शराब स्कूल में ले जाकर जबरन शराब पिलाई फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौनी घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर  शिक्षक की धर पकड़ शुरू की।   तो वहीं अनूपपुर के एसपी मोतीउर रहमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के करनपठार थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि, उसने 9वीं और 10वीं की पढ़ाई अपने गांव के शासकीय स्कूल से की थी और 11वीं की पढ़ाई शहडोल के एक शासकीय विद्यालय से पूरी की। इस वर्ष वह 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देना चाहती थी। 23 अगस्त को वह ओपन परीक्षा के लिए फार्म भरवाने के लिए ख...

मध्यप्रदेश नदी का जलस्तर बढ़ते ही रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तिनके की तरह बह गया

चित्र
नदी का जलस्तर बढ़ते ही रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तिनके की तरह बह गया  मध्यप्रदेश : यह घटना बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुसरी नदी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुसरी नदी का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है और ड्राइवर रेत से भरे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन पानी की ताकत के आगे सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई। कुछ ही समय बाद ट्रैक्टर भी पानी में बह गया। इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद कई ग्रामीण तमाशबीन बने इस पूरी घटना को देखते रहे। बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से यह हादसा हुआ, जिसमें टनों भारी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना किसी नियंत्रण के बह गई।  

पति की मार से परेशान पत्नी ने चार बच्चों के साथ,कुएं में लगाई छलांग

चित्र
पति की मार से परेशान पत्नी ने चार बच्चों के साथ,कुएं में लगाई छलांग  मध्यप्रदेश / मंदसौर : जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गरोठ थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन उसके चारों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। महिला के चारों बच्चों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शवों को बाहर ...

गेम खेलने से किया मना तो, नाबालिक ने खा लिया जहरीला पदार्थ

चित्र
 गेम खेलने से किया मना तो, नाबालिक ने खा लिया जहरीला पदार्थ विजयराघवगढ़ टीआई रितेश शर्मा ने बताया कि ग्राम जंगल पुरैनी निवासी लड़का (12) बद्री नारायण को उनके पिता बलराम द्वारा मोबाइल से गेम खेलने की लत को लेकर फटकार लगाई थी, जिससे गुस्सा होकर बेटे ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन करते हुए मौत को गले लगा लिया। पूरे मामले पर एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से शुरू से ही दूर रखते हुए शारीरिक और मानसिक खेलकूद की ओर आगे बढ़ाना चाहिए।आजकल मोबाइल के बिना बच्चे  खाना तक नहीं खाते है| मोबाइल ना मिलने पर बचे किसी भी हद तक गुजर जाते है |ऐसा कि एक मामला विजयराघवगढ़ से निकल कर सामने आया है| यहाँ  मोबाइल न मिलने पर बचे ने अपनी जान दे दी |और पुलिस जांच में जुट गयी|

मोबाइल चलाने से किया मना तो,नाबालिग ने कि आत्महत्या

चित्र
 मोबाइल चलाने से किया मना तो,नाबालिग ने कि आत्महत्या  कैमोर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका पल्लवी लोधी कक्षा 11वीं की छात्रा जो सुबह से मोबाइल चला रही थी। उसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांटते हुए मोबाइल छीन लिया, जिससे नाराज होकर प्रिया उर्फ पल्लवी कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहीं, जब देर शाम पिता रंगनाथ लोधी घर पहुंचे तो मां ने पूरी बात बताई। उसके बाद वो बेटी को खुद बुलाए, लेकिन आवाज नहीं दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की में हाथ डालकर दरवाजा खोला तो सब दंग रह गए। क्योंकि सामने बेटी चुनी के फंदे से झूलती दिखी, जिसकी जानकारी पुलिस को पहुंचाई गई।

ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई दुल्हन की सरफिरे आशिक ने गोली मारकर की हत्या

चित्र
ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई दुल्हन की सरफिरे आशिक ने गोली मारकर की हत्या  जयमाला से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए पार्लर पहुंची। लेकिन उसे क्या पता था कि वह दुकान से साफ नहीं बल्कि खून से लथपथ निकलेगी. खुशी से झूम रहा परिवार मातम में डूब गया। और मंडप पर बजती शहनाई अचानक रोने लगी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी के राज से हुई थी। बारात के लिए झांसी के निशा गार्डन में मैरिज हॉल की व्यवस्था की गई थी। रिश्तेदार आते-जाते रहे और मंडप में चहल-पहल रही। संगीत के शोर के बीच, गाने वाले घर की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए दौड़ रहे थे और बारात भी मंडप तक पहुंचने वाली थी। दुल्हन और उसकी सहेलियाँ और बहनें भी बारात के स्वागत के लिए तैयार होने के लिए पास के एक पार्लर में चली गईं और अचानक एक लड़का मुंह पर रूमाल बांधे हुए ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुआ और जोर से चिल्लाया, काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया है, यह सुनने के बाद काजल ने बाहर आने से इनकार कर दिया। तो वो लड़का अंदर घुसा और काजल को गोली मार दी. गोली चलते ही चीख पुकार मच गई। दुल्हन को खून से ...

सांप के काटने से युवक की मौत तो हुई ही, सांप भी मर गया, हर कोई हैरान

चित्र
सांप के काटने से युवक की मौत तो हुई ही, सांप भी मर गया, हर कोई हैरान  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां सांप के काटने से युवक की मौत तो हुई पर सांप भी वहीं बिस्तर पर हुआ ढेर ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सांप के काटने से होने की पुष्टि हुई।मृतक की पहचान मंगलू निवासी गांव बोरदेही के रूप में हुई है। युवक गांव बाजपुर अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वहीं जिस सांप ने उसे काटा, वह कोबरा प्रजाति कर है ओर करीब 3 फीट लंबा है, जिसे दफना दिया गया है। मृतक की बड़ी मां मीरा ने बताया कि 30 वर्षीय मंगलू बैतूल बाजार में अरुल रोड पर बने खेतों में काम करता था। यह खेत रवि वर्मा के हैं। मंगलू छुट्टी होने के कारण बीती शाम गांव बाजपुर आया था। गर्मी के कारण लाइट नहीं थी तो वह आंगन में चारपाई पर सोया था, लेकिन सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा। सोचा कि थका होगा, लेकिन जब वह नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई। काफी जगाने पर भी वह नहीं उठा तो किसी अनहोनी की आशंका से उसे नीचे फर्श पर लिटाया गया। इस दौरान उसके कंबल में सांप दिखा, जो मरा हुआ था। यह देखकर गांव में सांप ...

नाबालिग युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता व भाई की हत्या की, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा,वजह जान हो जाएंगे हैरान

चित्र
नाबालिग युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता व भाई की हत्या की, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा,वजह जान हो जाएंगे हैरान   यह हैरान करने वाला मामला एमपी के जबलपुर में सामने आया है।नाबालिग लड़की को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका प्रेमी मुकुल फरार हो गया। गिरफ्तार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी मुकुल ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों की हत्या की थी। दो साल पहले पॉक्सो में जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए उसने हत्याएं की। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 14-15 मार्च की रात मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिविल लाइन्स में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में खौफनाक हत्याकांड हुआ था। कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके नौ साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी। दोनों की हत्या का आरोप उनकी बेटी और उसके प्रेमी मुकुल सिंह पर लगा था। बताया कि आरोपी मुकुल को दो साल पहले रेल कर्मचारी राजकुमार ने पॉक्सो के मामले में जेल भिजवा दिया था। बाद में बेटी ने बयान बदले थे। इसके बाद मुकुल जेल से आया और बेटी के साथ शादी का...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: