कोलकाता की आंच ठंडी ना हुई और MP में एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

कोलकाता की आंच ठंडी ना हुई और MP में एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, जबरदस्ती पिलाई शराब

स्कूल में ले जाकर जबरन शराब पिलाई फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौनी घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर  शिक्षक की धर पकड़ शुरू की।  

तो वहीं अनूपपुर के एसपी मोतीउर रहमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के करनपठार थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि, उसने 9वीं और 10वीं की पढ़ाई अपने गांव के शासकीय स्कूल से की थी और 11वीं की पढ़ाई शहडोल के एक शासकीय विद्यालय से पूरी की। इस वर्ष वह 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देना चाहती थी। 23 अगस्त को वह ओपन परीक्षा के लिए फार्म भरवाने के लिए खमरोध विद्यालय गई, जहां उसकी मुलाकात स्कूल के प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल से हुई।

प्राचार्य ने छात्रा से कहा कि फार्म भरने के लिए उसे शहडोल जाना पड़ेगा और उसे अपने साथ शहडोल ले जाने की बात कही। लेकिन शहडोल ले जाने के बजाय आरोपी शिक्षक उसे दलदली के एक पुराने, खंडहरनुमा स्कूल भवन में ले गया। वहां पहुंचने पर उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और जबरन उसे शराब पिलाने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

किसी तरह से बचकर भागी छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ छात्रा ने सरई थाना करनपठार में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक उदय नारायण सिंह बघेल के खिलाफ धारा 64(2)(ख) बीएनएस और 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच