नगरोटा सूरियां रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ
नगरोटा सूरियां रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ ( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा ) बुधवार 2 अक्टूबर को नगरोटा सूरिया में रामलीला का मंचन शुरू हो गया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोग स्थानीय व्यापार मंडल तथा युवा वर्ग इस रामलीला मंचन के शुभारंभ पर पहुंचे हुए थे | रामलीला कमेटी के प्रधान सुखपाल मंच संचालक राजेश भारद्वाज तथा कमेटी के सदस्य व अन्य कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथि का रामलीला मंच पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें शाल भर टोपी पहनकर सम्मानित भी किया गया | इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पंचायत प्रधान संजय महाजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज महाजन एडवोकेट दिनेश शर्मा मिलन पैलेस के मलिक जगदीप गुलरिया सतीश कुमार निशांत शर्मा सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामलीला का मंचन एक ऐसा मंचन है इससे हमारी पुरानी ऐतिहासिक सभी बातें इस रामलीला मंचन से मिलती है भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं हमेशा भगवान राम जी के दिए हुए उपदेशों पर चलें उन्होंने कहा कि आजकल बहुत कम रामलीला मंचन देखने को मिलते हैं क्योंकि आजकल मोबाइल युग हो गया है इ...