दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा की

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाते हुए कहा कि अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन को 18,066 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा।



दिल्ली सरकार ने 10 सालों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के आम लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया आने वाले चार महीनों में भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर दिल्ली में न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है। आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों की तुलना में न्यूनतम वेतन दोगुना है। दिल्ली में श्रमिकों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है।

पूरे देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम वेतन दिल्ली में हैं। एक अक्टूबर से लागू नई दरों के साथ अब अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18,066, अर्धकुशल श्रमिकों का ?19,929 व कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़कर 21,917 हो गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा शासित राज्य हैं जहाँ न्यूनतम वेतन दिल्ली की तुलना में आधा है तो दूसरी तरफ़ दिल्ली है जहाँ सरकार आम आदमी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर जरूरी कदम उठाती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर