राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के संदर्भ बैठक का आयोजन

 राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के संदर्भ बैठक का आयोजन

हर पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों को सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों ने निर्माण का दिया जाएगा प्रशिक्षण


उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के सन्दर्भ बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत जिला शिमला की प्रत्येक पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा ताकि सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा खंड स्तर पर राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

इसके साथ-साथ जिला की प्रत्येक पंचायत से 10 से 15 युवा स्वयंसेवकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आपदा प्रतिक्रिया में बेहतर कार्य का निष्पादन हो सके। 

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जिला की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 10 से 15 युवा स्वयंसेवकों की सूची तैयार करने को कहा ताकि उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाकनाघाट, सोलन में 02 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कनिष्ठ अभियंता तथा दूसरे चरण में तकनीकी सहायकों के लिए प्रशिक्षण होगा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तिथि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला के सभी ब्लॉक में दिसंबर माह से पूर्व प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर कमांडेंट होम गार्ड सेकंड बटालियन आरपी नेपटा, कमांडेंट होम गार्ड थर्ड बटालियन कुलदीप कपिल, कुलपति जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाकनाघाट प्रो डॉ आर. के. शर्मा, खंड विकास अधिकारी मशोबरा स्पर्श शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में