गांधी जयंती पर सुबह 6 बजे निकलेगी प्रभात फेरी

गांधी जयंती पर सुबह 6 बजे निकलेगी प्रभात फेरी




मंडी : एसी टू डीसी मंडी कुलदीप पटयाल ने बताया कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मंडी शहर में प्रातः छह बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारिक सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग, कॉलेज और स्कूलों के बच्चों सहित स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। प्रभात फेरी सेरी मंच से आरंभ होगी और समखेतर, बालक रूपी मन्दिर, चौबाटा बाजार, भगवान मुहल्ला, स्नातन धर्मसभा से होकर पोस्ट ऑफिस रोड़ से होते हुए संकन गार्डन कॉम्पलैक्स की परिक्रमा करते हुए गांधी चौक पर समाप्त होगी। गांधी चौंक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित की जाएंगी। प्रभातफेरी के उपरांत गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना व कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एसी टू डीसी कुलदीप पटयाल ने सभी शहरवासियों से गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल होने का भी आग्रह किया। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर