पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

 पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

एम्फीथिएटर में आयोजित की सांस्कृतिक गतिविधियां  


27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से मनाया गया। यह पर्यटन दिवस एक माध्यम है जो हमें मौका देता है कि हम पर्यटन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों के बारे में आम जन को जागरूक कर सकें तथा पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं के बारे में आम जन को अवगत करवायें । यह जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला डॉ संजय भगवती ने दी। 

उन्होंने बताया कि पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nation World Tourism Organisation) के तृतीय सेशन वर्ष 1980 से शुरू हुई तब से 27 सितम्बर का दिन प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

पर्यटन से हम विभिन्न स्थानों के बारे में वहां के लोगों के बारे में तथा स्थान विशेष की संस्कृति व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, जिससे हमारा दृष्टिकोण वृहद होता है। यही कारण है कि पर्यटन का देश व प्रदेश की आर्थिकी के अलावा समाज में भी एक विशिष्ट स्थान है।

इस वर्ष पर्यटन दिवस का विषय है "पर्यटन एवं शान्ति"। इस संदेश को आम जन तक मनोरंजक रूप से पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि पर्यटन एवं पर्यटन से सम्बन्धित अपार संभावनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में