जिला चम्बा में निर्मित सक्षम आंगनबाडी केंद्रों की वर्चुअल लॉन्चिंग के साथ मुकेश रेपसवाल उपायुक्त महोदय चम्बा की उपस्थिति मै हुआ पोषण माह का समापन l

 जिला चम्बा में निर्मित सक्षम आंगनबाडी केंद्रों की वर्चुअल लॉन्चिंग के साथ मुकेश रेपसवाल उपायुक्त महोदय चम्बा की उपस्थिति मै हुआ पोषण माह का समापन


l झारखंड की राजधानी रांची से 11 हजार से अधिक सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का माननीय केंद्रीय मंत्री मंत्रालय महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूरना देवी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया । उपायुक्त चम्बा ने इस विषय पर कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी, बेहतर पोषण और प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के लिए मजबूत, उन्नत आंगनवाड़ी हैं। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर बुनियादी ढांचा जैसे एलईडी स्क्रीन, पानी फिल्टर प्रणाली, ईसीसीई की व्यवस्था, सीखने में मदद के लिए पेंटिंग और पोषण वाटिका शामिल हैं। जिला चम्बा में भी उपरोक्त सभी सुविधाओं युक्त 100 सक्षम आंगनबाडी केंद्रों चयनित 25 सक्षम आंगनबाडी केंद्रों में पोषण माह से संबधित निर्धारित गतिविधियों को किया गया जिसके अंतर्गत सक्षम आंगनबाडी केंद्र घोलटी चम्बा में पोषक आहार के व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया 

जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 

पोषण माह को 1 से 30 सितंबर तक मनाए जाने वाले सातवें राष्ट्रीय पोषण माह में एनीमिया में कमी, विकास की निगरानी, पूरक आहार और 'पोषण भी पढ़ाई भी' अभियान के तहत पोषण के साथ शिक्षा के एकीकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया और समस्त बालविकास परियोजना अधिकारी द्वारा 

इस अभियान ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता को भी बढ़ावा दिया और देश भर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर वृक्षारोपण अभियान को प्रोत्साहित किया। विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान चम्बा ने बताया की महीने भर चलने वाले अभियान के दौरान, जिला चम्बा के सभी आंगनबाडी केंद्रों में बाल पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आयुष विभाग के साथ साथ अन्य संबधित विभाग के सहयोग से लगभग 22000 गतिविधियां कीं और उनको ऑनलाइन जनआंदोलन डेशबोर्ड में अंकित भी किया गया इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा से अमर सिंह वर्मा, पोषण अभियान से विकास शर्मा (चुवाड़ी ) संजय कुमार मैहला राज कुमार तीसा. विनोद कुमार भरमौर तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता स्थानीय महिला और स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड