जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का ऐतिहासिक चम्बा चौगान में शनिवार को आगाज हो गया है।

जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का ऐतिहासिक चम्बा चौगान में शनिवार को आगाज हो गया है।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

शुभारंभ समारोह में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक चम्बा प्यार सिंह चाढ़क ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करने की रस्म अदा की। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों का औपचारिक स्वागत भी किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न खंडों से आए करीब 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि मुकेश रेपस्वाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम किए बिना सफलता हासिल नहीं हो सकती। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि हार से निराश ना हों और परिश्रम करें। लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से निस्संदेह सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये