अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्रदर्शनी एवं झांकी आयोजित करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने की।

 अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्रदर्शनी एवं झांकी आयोजित करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने की।


उन्होंने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पिछली बार पहली दफ़ा झांकियां निकाली गई थी।

इस बार भी सुंदर एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन दशहरा उत्सव का एक विशेष आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनियों को अधिक आकर्षक एवं नवीन रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी दशहरा उत्सव के दौरान देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान कृषि, बागवानी, आत्मा परियोजना, रिजर्व बैंक,ऑफ इंडिया, भाषा संस्कृति पशुपालन विभाग, आयुष, एग्रो इंडस्ट्रीज, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, खादी मंडल, जिला खादी बोर्ड तथा हिम ऊर्जा इत्यादि विभागों की झांकियां दशहरे के दौरान लगाई जाएगी।

इनमे विभागीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, डीआरडीओ, पर्यटन तथा इंडस्ट्री विभाग की झांकियां भी इस दौरान में दशहरे की सुंदरता को चार चांद लगाएगी।

 बैठक में सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक