प्रेई पंचायत में फेरीवालों के आने पर रोक

प्रेई पंचायत में फेरीवालों के आने पर रोक


शाहपुर : जनक पटियाल 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पंचायत प्रेई के पंचायत प्रधान राजेश चौधरी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बिना अनुमति और पंजीकरण के आने वाले प्रवासी फेरी वालों व मांगने वालों पर पंचायत प्रेई ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। पंचायत द्वारा सभी अपने चुने हुए पंचों से भी कहा कि अपने-अपने वार्ड में जो भी कोई व्यक्ति बिना परमिशन आता है या ठहर रहा है, उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, जिस भी व्यक्ति के घर में कोई प्रवासी पर व्यक्ति ठहरता है, वह घर वाला व्यक्ति भी पंचायत तथा पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रेई पंचायत पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आती है। सभी प्रवासियों को पंचायत कार्यालय में अनुमति लेकर पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अगर कोई प्रवासी बिना अनुमति या पंजीकरण पाया जाता है, तो 3000 रुपये जुर्माना व उसके विरुद्ध कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत निवासियों से भी इसके लिए सहयोग करने की उसके अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक