बीशंएसएनएल स्थापना दिवस-2024 के लिए बच्चों ने भरे रंग

बीशंएसएनएल स्थापना दिवस-2024 के लिए बच्चों ने भरे रंग

दयानंद मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करवाई चित्रकला प्रतियोगिता 


धर्मशाला 

आगामी 01 अक्तूबर को 'बीएसएनएल स्थापना दिवस-2024' आयोजन की एवज में बीएसएनएल मुख्यालय ने धर्मशाला स्थित ‘दयानंद मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया | बीएसएनएल द्वारा यह प्रतियोगता बीएसएनएल- दिवस मनाने एवं इसके माध्यम से भारत-फ़ाइबर जैसे अत्याधुनिक संचार प्रणाली के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित की जा रही है | इस आयोजन में 5 से 10 वर्ष के छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया धर्मशाला बी.ए. स्तर पर विजेता घोषित होने वाले प्रतियोगियों को बीएसएनएल स्थापना दिवस के मौके पर आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा | स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मिनाक्षी गौतम, उप- प्रधानाचार्य श्रीमती मीना शर्मा सहित अन्य अध्यापकों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग दिया | 

प्रधानाचार्य श्रीमती मिनाक्षी गौतम ने वरिष्ठ महाप्रबंधक, बीएसएनएल धर्मशाला, श्री विपिन कुमार मौर्या का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीएसएनएल द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले इस प्रकार के आयोजन बच्चों, विशेषकर नौनिहालों को बहुत प्रेरित करते हैं जो एक सराहनीय पहल है बीएसएनएल की ओर से इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक श्री लखविंदर सिंह, उपमंडल अभियंता श्री राजेश शर्मा एवं लेखा अधिकारी श्रीमती राजविंदर कौर उपस्थित रहे | 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन