महिला टी20 विश्व कप में ये खिलाड़ी होगी टीम इंडिया की एक्स फैक्टर

नई दिल्ली : 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, विस्फोटक बल्लेबाजी पहचान और विश्व विजेता कप्तान का तमगा। महिला क्रिकेट की 'लेडी सहवाग' के ठाठ अलग है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो उनका अंदाज आक्रामक ही होता है।



ठीक वैसे ही जैसा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का था।

एक बार फिर बड़े मंच पर शेफाली वर्मा से टीम इंडिया को काफी उम्मीदे हैं। महिला टी20 विश्व कप 2024 नजदीक है और भारत की नजर इस बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने पर है। इस टीम में विश्व चैंपियन बनने का दमखम है और इसके लिए सबसे बड़ा हथियार शेफाली वर्मा साबित होने वाली हैं। उनके कंधे पर टीम को एक धमाकेदार और मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। खास बात यह है कि पूरी टीम को उम्मीद है कि शेफाली यह रोल बखूबी निभाएंगी।

हरियाणा के रोहतक से आने वाली शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। सुनने में ये कोई फिल्म की कहानी जरूर लगती है लेकिन यह हकीकत है। अपने हुनर के दम पर बहुत जल्द ही शेफाली को लाइमलाइट मिली। बात चाहे, तेजी से रन बनाने की हो, या फिर शतक लगाने की इस बल्लेबाज का कोई जवाब नहीं। उन्होंने हाल ही में सबसे तेज दोहरा टेस्ट शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

2019 में डेब्यू करने वाली इस खिलाड़ी ने महज पांच साल में पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 टेस्ट, 26 वनडे और 81 टी20 में अब तक 567, 588, 1948 रन बनाए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, लेकिन बड़े मंच और खिताब जीतने का सपना अब भी अधूरा है। सिर्फ नॉक-आउट स्टेज तक पहुंचना काफी नहीं बल्कि इस टीम से अब ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जाने लगी है, इसलिए उन पर दबाव बढ़ना लाजमी है।

क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ