सिरमौर में फटा बादल, 1 शख्स की मौत पांवटा में स्कूल कॉलेज किए बंद

सिरमौर \ शिमला : शिमला, मंडी, धर्मशाला सहित प्रदेशभर में बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। मॉनसून की विदाई से पहले अंबर जमकर बरस रहा है।



सबसे अधिक बरसात सिरमौर जिले में हुई है और यहां पर बादल भी फटा है। फिलहाल, पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है। एसडीएम गुंजित चीमा ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हुई है।

वहीं, गिरी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गिरी-जटोन डैम के गेट खोले गए हैं और जिला के मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारॉ किया गया है। उधर, मौसम विभाग ने अब गुरुवार सुबह नौ बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में भी भारी बारिश हो रही है। अल सुबह 4 बजे से बादल बरस रहे हैं। उधर, लाहौल स्पीति के कोकसर के पास तेलिंग नाले में फ्लैश फ्लड आय़ा है और इस कारण रोड बंद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पावंटा साहिब में अम्बोया भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड भी हुआ है और यहां पर कई जनसंपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हुए हैं। यमुना और बाता नदी पूरी तरह उफान पर है। उपमंडल के पड़दुनी में देर रात बादल फटा और फिर गांव में फ्लैश फ्लड आ गया। पड़दुनि गांव के नजदीक भारी पानी और मलबा आने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इधऱ, मलबे में दबने से रंगी राम पुत्र कंशु की माैत हो गई है। मलबे से पांच दुकानें, दो छोटे पुल और एक शेड, दो घराट क्षतिग्रस्त हो गए हैं और साथ ही चहारदीवारी और एक कार को नुकसान पहुंचा है।

दरअसल, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हुई है और आने वाले समय में पंजाब से भी मानसून के जाने की संभावना है। इन राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ही हिमाचल प्रदेश से मानसून रवाना होता है। ऐसे में अब भारी बारिश हो रही है। गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर के बाद प्रदेश से मॉनसून के रवाना होने की संभावना है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से बारिश ना होने के वजह गर्मी में बेहताशा इजाफा हुआ था। शिमला, मनाली और धर्मशाला में बीते 10 साल में सबसे अधिक दूसरा अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। कांगड़ा में सितंबर में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ था। लेकिन अब बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उधर, भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में एक नेशनल हाईवे सहित 71 रोड बंद हैं। साथ ही 450 से अधिक ट्रांसफर भी बाधित हुए हैं। लगातार प्रदेश में बीती रात से ही बारिश हो रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर