गांव कुकड़ाला के लोगों ने रास्ते की समस्या के समाधान की मीडिया के माध्यम से विभाग से की अपील

 गांव कुकड़ाला के लोगों ने रास्ते की समस्या के समाधान की मीडिया के माध्यम से विभाग से की अपील


फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर /

लोकनिर्माण विभाग मण्डल बड़ूखर के तहत पड़ती पँचायत मलाहड़ी के गांव कुकड़ाला के लोगों ने गुरुवार को मीडिया के माध्यम से विभाग से अपील की है कि उनके गाँब के रास्ते की समस्या का समाधान करें ।

गांवबासियों में बार्ड सदस्य जगदेब सिंह सहित अन्य ने बताया उनके गांव के रास्ते में एक नाला पड़ता है ।।

जिस पर पुली व रास्ते के निर्माण के लिए तत्कालीन विधायक रीता धीमान ने करीव 60 लाख रु स्वीकृत किया था ।

लेकिन न तो पुली बनी और न ही रास्ता ।

स्थानीय निवासी ब पंचायत मल्हाड़ी के वार्ड सदस्य जगदेव सिंह ने कहा कि पुली न होने की बजह से बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं।

तो वहीं गांव में किसी के बीमार होने की सूरत में कोई भी बाहन गाँब तक नही पहुंचता है ।

कहा तत्कालीन विधायक द्बारा स्वीकृत पैसों को पुली व रास्ते पर लगबाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई लेकिन कोई राहत न मिली उंन्होने मीडिया के माध्यम से फिर अपील की है कि उनके गांव के रास्ते में पड़ने बाले नाले पर पुली बनाने के साथ ही रास्ते का भी निर्माण किया जाए ।

ताकि गांववासी भी समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़ पाएं । इस संधर्व में जब लोकनिर्माण विभाग बड़ुखर के एस.डी.ओ सिकंदर सिंह पठानिया ने बताया इस सड़क मार्ग का बजट हमारे प्रावधान में नही है जैसे ही विभाग में बजट आएगा कुकड़ाला सड़क मार्ग कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन