पंजाबी लोक नृत्य के साथ चंडीगढ़ कला एवं संगीत उत्सव का समापन

 पंजाबी लोक नृत्य के साथ चंडीगढ़ कला एवं संगीत उत्सव का समापन


कला संस्कृति के आदान-प्रदान एवं साहित्य एवं भाषा के उत्थान के लिए सरकार एवं विभाग हमेशा तत्पर: जिला भाषा अधिकारी, सुनीला ठाकुर

कल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के चौथे एवं अंतिम दिन आज म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी लोक नृत्य के साथ ही इस आयोजन का समापन हुआ।   

विभिन्न पंजाबी लोकनृत्य विधाओं का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। अकादमी के कलाकारों द्वारा अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात पंजाबी लुडी पंजाबी गिद्दा तथा जिंदूआ के साथ-साथ पंजाबी भांगड़े के नृत्यकी प्रस्तुतियां दी। 

जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय चंडीगढ़ संगीत एवं नृत्य उत्सव में सूफी गायन, पंजाबी लोक गायन, कत्थक नृत्य का आयोजन किया गया। तथा आज पंजाबी लोक नृत्य के साथ ही इस आयोजन का समापन हुआ है।  

उन्होंने कहा कि कला संस्कृति के आदान-प्रदान एवं साहित्य एवं भाषा के उत्थान के लिए हिमाचल सरकार एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग हमेशा तत्पर है तथा समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजन,करती रहते है तथा लोक संस्कृति तथा लोक कलाकारों को आगे लाने के लिए हमेशा प्रयत्न करती है। 

कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ, सेक्टर 42 चंडीगढ़ में नृत्य के सहायक आचार्य डा अमित गंगानी, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल