कोदरा की होगी सरकारी खरीद -सलूणी और तीसा में होंगे खरीद केद्र- उप कृषि निदेशक जिला चंबा

 कोदरा की होगी सरकारी खरीद -सलूणी और तीसा में होंगे खरीद केद्र- उप कृषि निदेशक जिला चंबा 


हिमाचल सरकार द्वारा पोषक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 से निरंतर अनेक सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं I उप कृषि निदेशक जिला चंबा, डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि पोषक अनाजों की खेती को बढ़ाने के लिए इस खरीफ मौसम में भी कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को कोदरा, कुटकी कोणी इत्यादि के बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर लगभग 25 किबंटल बीज उपलव्ध करवाए गए I अब कुछ ही दिनों के पश्चात किसानों के खेतों में कोदरा की पैदावार निकलने बाली है I

डॉ धीमान ने कहा कि कोदरा की विक्री का किसानों को उचित मूल्य मिले इसलिए इस वर्ष हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा सलूणी और तीसा में एक-एक सरकारी खरीद केंद्र स्थपित किये गये हैं। इन खरीद केन्द्रों में इस वर्ष किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 4290/- रूपये प्रति किबंटल की दर से कोदरा खरीदा जायेगा I इसलिए जो भी किसान कोदरा बेचना चाहते हैं वह हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के खरीद केन्द्रों में अपने पंजीकरण करबा लें और यह भी जानकारी प्राप्त कर लें कि कोदरा की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा क्या मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बिक्री केंद्र तीसा के प्रभारी केवल चंद के मोबाइल नंबर 82195 72092 तथा बिक्री के अंदर सलूनी के प्रभारी अभिषेक परमार के मोबाइल नंबर 82 195 26877 पर विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।

डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि कोदरा, कुटकी तथा कोणी इत्यादि फसलों में गेहूं व धान की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं I साधारणतया यह खाद्यान्न अति आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो शुष्क क्षेत्रों में रहने वाले लोगों खासकर औरतों व बच्चों के लिए बहुत जरूरी है I यह फसलें विभिन्न धातुओं जैसे कि लोह, जस्त व कैल्शियम इत्यादि से परिपूर्ण होती हैं जिनकी मदद से खून की कमी व मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव होता है इसलिए सरकार द्वारा इन अनाजों की पैदावार और खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा

 है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित