गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों के संग, दर्शकों ने आनंद लिया कत्थक नृत्य के विविध रूपों का

 गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों के संग, दर्शकों ने आनंद लिया कत्थक नृत्य के विविध रूपों का 


कल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन आज गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।


अकादमी के कलाकारों द्वारा गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात शिवतांडव पर आधारित सुंदर नृत्य के साथ कलाकारों ने कथक नृत्य के विभिन्न आयामों से दर्शकों को अपनी कुशल नृत्य दक्षता का प्रदर्शन किया।

 उन्होंने तीन ताल पर त्रिवट,तराना तथा सरगम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही साथ धमार ताल पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कथक के ताल पक्ष,अभिनय पक्ष तथा नृत्य पक्ष को उजागर करते हुए इन कलाकारों ने कथक के विभिन्न नृत्य रूपों को प्रस्तुत करते हुए दर्शकों के समक्ष अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभागार में उपस्थित समस्त दर्शकों ने कत्थक की इस इन प्रस्तुतियों की सराहना की तथा नृत्य का आनंद लिया।    

आज के कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ, सेक्टर 42 चंडीगढ़ में नृत्य के सहायक आचार्य डा अमित गंगानी, आकादमी के सदस्य नरेंदर पल नीना तथा अमृत पाल सिंह, प्रसिद्द रंगकर्मी कहर सिंह, संगीत शिक्षक पंडित विद्यासागर तथा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे।

 जिला भाषा अधिकारी सुनील ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय चंडीगढ़ संगीत एवं नृत्य उत्सव में सूफी गायन, पंजाबी लोक गायन तथा आज कत्थक नृत्य का आयोजन किया गया। वही सोमवार को उत्सव का समापन तरसेम चन्द कलहेरी एवं ग्रुप द्वारा पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ होगा ।

 उन्होंने सभी कलाप्रेमियों से इस कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए आग्रह किया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा ।


 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग