महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम संबंधी बैठक का आयोजन

 महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम संबंधी बैठक का आयोजन


नाहन  सहायक आयुक्त गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में 02 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगण में प्रातः 6ः30 बजे उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा व अन्य अधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोग गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई जाएगी तदोपरांत स्कूली बच्चों द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पांच मिनट का भाषण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूली बच्चों तथा अधिकारियों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। इस प्रभात फेरी को उपायुक्त द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के प्रांगण से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह प्रभात फेरी दिल्ली गेट-हिन्दू आश्रम-बड़ा चौक-गुन्नुघाट-मालरोड़-यशवन्त चौक-चौगान होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर नाहन में कुष्ठ रोगियों को फल एवं कम्बल तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी मरीजों में फल भी वितरित किए जाएगें।

उन्होंने नगर परिषद नाहन को प्रभात फेरी के रूट पर दवाइयों का छिड़काव करने तथा जल शक्ति विभाग को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में नगर परिषद नाहन के कनिष्ठ अभियन्ता ललीत गोयल, सुलेमान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा से सन्नी भाटिया, राज कुमार चौहान, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, निर्मला वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नाहन के अतिरिक्त ओम प्रकाश तोमर दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन