स्थानीय संस्कृति को दर्शाती शोभा यात्रा से हुई कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत

 स्थानीय संस्कृति को दर्शाती शोभा यात्रा से हुई कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत

कृषि मंत्री ने किया न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ


धर्मशाला उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान धर्मशाला तक शोभा यात्रा के साथ आज कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में महोत्सव की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली कार्निवल के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा लगाए गए न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों सहित एनआईएफटी के माध्यम से लगाए गए क्राफ्ट बाजार ‘कारु क्रमा’ का शुभारंभ भी किया।

उत्सव के रंगों में रंगी शोभा यात्रा

 उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान तक निकाली गई शोभा यात्रा में स्थानीय कलाकार और नाट्य दल पारंपरिक परिधान में झूमते हुए नजर आए। स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य को दर्शाती हुई प्रस्तुतियों से शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। शोभा यात्रा के पुलिस मैदान पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन और लोक नृत्यों के समागम से पूरे महौल ने एक सुंदर उत्सव का रूप धारण किया। इस दौरान सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय लोग अपनी उत्सवधर्मी संस्कृति के रंगों में रंगे नजर आए।

न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल से दिया स्वस्थ आहार का संदेश

कार्निवल में सजे न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए आठ स्वयं सहायता समूहों ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर लोगों को स्वस्थ आहार का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों के साथ-साथ आम लोगों का रूझान भी मोटे अनाज के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में जिन स्वयं सहायता समूहों ने न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल के तहत स्टॉल लगाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा पूर्ण रूप प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का उद्देश्य आम लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करना और इसे अपने प्रतिदिन आहार में शामिल करना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी पहले की पीढ़ियों के अच्छे स्वास्थ्य का प्रमुख कारण ही मिश्रित आहार था। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम अपने आहार में एक या दो प्रकार के अनाज का ही सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण पोषण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज का सेवन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को मोटे अनाज की खेती के लिए सरकार द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और अब इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

लोगों ने लिया मोटे अनाज से बने पकवानों का लुत्फ

इस दौरान कार्निवल में मोटे अनाज के विभिन्न स्वास्थ्यपूर्ण और स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ लिया। एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिला और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सके, दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिला है। लोगों ने रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद लिया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर, एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण पठानिया, पुनीत मल्ली, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थनीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत