ड्वेन ब्रावो बने KKR के मेंटर , संन्यास के तुरंत बाद मिली नई नौकरी

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स को गौतम गंभीर का विकल्प मिल गया है। आईपीएल की मौजूदा विजेता ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे ड्वेन ब्रावो को टीम का मेंटर नियुक्त किया है।



गौतम गंभीर की मेंटरशिप में केकेआर ने आईपीएल-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए। तब से केकेआर को उनके विकल्प की तलाश थी। ब्रावो कैरिबियन प्रीमियर लीग में नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स से ही खेलते थे।

ब्रावो चेन्नई के गेंदबाजी कोच थे। उन्होंने आज ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया और इसके कुछ ही देर बाद केकेआर ने उन्हें अपना मेंटॉर बनाने की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में